BREAKING

हजारों कंबल बांटकर बांटी ठंड में राहत:शांति देवी

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर,रामपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा रसूलहा की सफाई कर्मी शांति देवी पत्नी श्याम राज पटेल ने मानवता और सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। कड़ाके की ठंड में जहाँ लोग अपने घरों से निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं, वहीं शांति देवी ने आगे बढ़कर हजारों गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत दिलाई।

सफाई कर्मी होते हुए भी शांति देवी का यह कार्य यह साबित करता है कि सेवा के लिए पद नहीं, बल्कि संवेदनशील हृदय चाहिए। उनके इस नेक कार्य से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और लोगों ने उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया। क्षेत्र में  सफाई कर्मी श्याम राज पटेल का अब लोग “गरीबों की मसीहा” कहकर सम्मान दे रहे हैं।


स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने भी शांति देवी के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज की असली पूंजी होते हैं, जो बिना किसी प्रचार के निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं मौके पर उपस्थित छोटेलाल गौतम नेता कल्लू पटेल जवाहरलाल मास्टर देवेंद्र सिंह पूर्व प्रधान समर बहादुर पटेल पूर्व प्रधान प्रमोद पांडे अरविंद सरोज जयप्रकाश पटेल जयप्रकाश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में  कृषि विशेषज्ञ मौके पर उपस्थित रहेनंदलाल पटेल सदानंद कन्हैया लाल यादव राजेश सरोज समस्त गणमान्य लोक उपस्थित रहे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!