जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के तहत निर्मित प्रतीक्षालय का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाते हैं।
जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सामाजिक दायित्व के निर्वहन की प्रशंसा करते हुए अन्य बैंकों व संस्थाओं से भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग करने की अपील की। बैंक अधिकारियों ने बताया कि CSR मद के अंतर्गत समाजोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल सके।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारी, तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

