जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में जब शीतलहर हड्डिया तक कांप जा रही है | और सामान्य जन जीवन भी ठिठुरन से बेहाल है, ऐसे समय में दिव्यांग-जनों की पीड़ा और अधिक बढ़ जाती है। इसी मानवीय पीड़ा को स्वर देने के लिए भारतीय दिव्यांग शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर ठंड से राहत की गुहार लगाई।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. पी. पांडे के मार्गदर्शन में तहसील अध्यक्ष उदय नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने तीन विकास खंडों के उन दिव्यांगजनों की सूची सौंपी, जिन्हें अब तक कंबल नहीं मिल सका है, और शीघ्र राहत पहुंचाने की मार्मिक अपील की।
संगठन ने बताया कि मोहम्मदाबाद विकासखंड के 52, बाराचवर के 60 और भांवरकोल के 24 दिव्यांगजन आज भी कंबल के बिना सर्द रातें काटने को मजबूर हैं। भीषण ठंड में कंबल का अभाव इनके लिए केवल असुविधा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। कई दिव्यांगजन ठंड से बचने के लिए सीमित संसाधनों में संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान संगठन के सदस्य संतोष तिवारी, सुखराम यादव, संतोष यादव और गुड़िया देवी भी मौजूद रहे। संगठन ने भरोसा जताया कि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा और ठंड से जूझ रहे दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाएगा, ताकि इस सर्द मौसम में उन्हें भी गर्माहट और सुकून मिल सके। जिससे इन लोगो की जरुरत पूरी हो सके और ठंढ की वजह से किसी जान न जाने पाए |

