प्रतिदिन कम से कम 100 रेजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य:बिहार
बिहार के जनपद किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत नगर पंचायत ठाकुरगंज में भारत सरकार के एग्रीस्टैक (फार्मर रजिस्ट्री) परियोजना अंतर्गत किसानों के फार्मर आई डी बनाने का कार्य जारी है। इस आलोक में दिनाँक 06 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ज़िला पदाधिकारी किशनगंज के आदेश में इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवम कैम्प मोड में फार्मर आई डी के निर्माण का निरीक्षण करने हेतु अहमर अब्दाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी,
मृत्युंजय कुमार, अंचल अधिकारी एवम अनुज कुमार शर्मा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, ठाकुरगंज के द्वारा ग्राम पंचायत दुधौती, डुमरिया, बन्दरझुला, ततपौवा, बरचौन्दी, जीरनगच्छ एवं खारुदह पंचायत में जाकर सभी किसानो के कार्य का जायजा लिया है|। प्रतिदिन कम से कम 100 रेजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास मित्रों एवम स्वच्छ्ता पर्यवेक्षकों को उत्प्रेरक के रूप में ज़िम्मेदारी दी गयी है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों को निदेशित किया गया है कि अपने स्तर से भी इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। बी डी ओ ने बताया कि विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ईंजन के अभी लाभुकों का फार्मर आई डी तैयार करना अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा विशेष आदेश किया गया है|की यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाये |
