BREAKING

प्रेम प्रसंग में युवक ने लाइब्रेरी में लगायी फासी

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी शैलेश यादव (22) पुत्र आशाराम ने साधिरनगंज बाजार स्थित अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की देर रात करीब 12 बजे हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि शैलेश यादव रोज की तरह अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में ही सो रहा था। देर रात जब किसी व्यक्ति की नजर उसे फंदे से लटका हुआ दिखी तो मौके पर हड़कंप मच गया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में साधिरनगंज बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इस दुखद घटना से बनीडीह गांव और साधिरनगंज बाजार क्षेत्र में शोक, सन्नाटा और गहरा मातम पसरा हुआ है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!