जनपद आजमगढ़ के डाक्टर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल आयुष समिति और अवार्ड संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर दिवाकर कुमार BSC, BAMS,OTT पुत्र राममिलन गौतम एवं गीता देवी
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला मार्टिनगंज क्षेत्र के ग्राम दरियापुर के निवासी प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ को राष्ट्रीय आयुष गौरव अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया जिससे पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ तथा मां गीता हेल्थ केयर एवं पैथोलॉजी सेंटर मल्हनी बाजार जौनपुर में संचालित होने की वजह से पूरे जौनपुर क्षेत्र का भी नाम रोशन हुआ
उन्हें यह पुरस्कार डॉक्टर एके द्विवेदी सर इंदौर, डॉक्टर कमलेंद्र त्यागी सर राजस्थान, एवं डॉ विकास सिंघल पंजाब व अन्य लोगों के हाथों से मिला डॉ दिवाकर कुमार ने पिछले कई वर्षों से ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने अपने क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए हैं उनका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना और चिकित्सा के आधुनिक साधनों को गांव-गांव तक पहुंचाना रहा है मानवता सेवा और करुणा के मूल्य को जीवन का आधार मानने वाले डॉक्टर दिवाकर कुमार चिकित्सा को केवल पैसा ही नहीं बल्कि एक सेवा मिशन के रूप में देखते हैं| जहां पर देश-विदेश से आए लगभग 50 से अधिक चिकित्सकों को आयुष की अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रयागराज की संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से सम्मानित किया गया

