BREAKING

UGC काले कानून के विरोध में स्वर्ण समाज सड़कों पर, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन एस सी के आदेश का सम्मान

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र में UGC के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। बुधवार को बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोगों ने बाबा होंडा लाइट नहर से कठवतीया रोड तक पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आज के आधुनिक युग में इस तरह का वर्गीय भेदभाव पूरी तरह गलत है। वक्ताओं ने कहा कि आज सभी वर्ग मिल-जुलकर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार की नीतियां हिंदू समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए UGC कानून को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं को नजरअंदाज किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कौन कौन था पद यात्रा में सम्मिलित 

मुक्य रूप से श्यामधर मिश्र (प्रधान), भूपेश पांडेय, रवि तिवारी, कमलेश पांडेय, निरंजन उपाध्याय, पप्पू प्रधान, राहुल दुबे, पत्रकार संतोष मिश्र, पत्रकार सिंटू मिश्र संतोष पांडेय प्रधान, अनुज दीक्षित, दीपक तिवारी, विनय तिवारी, रिंकू मिश्र, आदर्श तिवारी, विष्णु तिवारी, कृपा शंकर पांडेय, कल्लू पांडेय (प्रधान), अमित सिंह, उधम सिंह, तारा शंकर मिश्रा मित्तल पांडेय सहित हजारों की संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल रहे।

सुप्रिमे कोर्ट में सुनवाई के बाद क्या हुआ 



देशभर में हो रहे लगातार विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए आज सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी सामने आई। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट संकेत दिए कि शिक्षा और नियुक्तियों से जुड़े किसी भी कानून में समानता और सामाजिक संतुलन सर्वोपरि होना चाहिए। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस कानून को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!