BREAKING

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने समाचार पत्र विक्रेताओं को किया ड्रेस वितरित कहा— हर मौसम में करते हैं कड़ी मेहनत

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में  समाचार पत्र विक्रेता संघ के सदस्यों को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने ड्रेस, जैकेट, जर्सी एवं शूज वितरित किया। यह वितरण उनकी अनुपस्थिति में उनका प्रतिनिधित्व कर रहे शिवा सिंह ने किया।इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार शशिमोहन सिंह क्षेम 


ने कहा कि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की सोच बहुत अच्छी एवं नेक है। सुबह आंख खुली और अखबार आपके हाथ में होता है, यह सब अख़बार विक्रेताओं की बदौलत होता है जिनकी पीड़ा को समझकर उन्होंने जो कार्य किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, कम है।इसी क्रम में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का प्रतिनिधित्व कर रहे शिवा सिंह ने कहा कि यह सभी समाचार पत्र विक्रेता जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किये बगैर भोर में अखबार की प्रतियां घर-घर पहुंचाते हैं। यह बहुत कठिन काम है। इनको तो शासन—प्रशासन एवं समाजसेवियों को हर संभव सहयोग बराबर करना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!