BREAKING

बाल विवाह करना अपराध ही नहीं अभिशाप है: चंदन राय

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के खुटहन,में  बाल विवाह अपराध ही नहीं वरन विवाहिता और आने वाली पीढ़ियों के लिए अभिशाप भी है। बालिग उम्र से पहले ही किशोरी मां बन गई तो यह उसके और आने वाले शिशु दोनों के जीवन के लिए खतरा है। उक्त बातें मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान गोष्ठी को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कही। उन्होंने कहा कि यदि एक 15 वर्षीय किशोरी का विवाह कर दिया जाय,और वह एक - दो साल में गर्भवती हो जाती है तो ऐसी परिस्थिति में जच्चा बच्चा दोनों के लिए खतरा बन जाता है। पूर्णतः शारीरिक विकास न हो पाने से जहां मां कमजोर व बीमारी की जद में आ जाती है, वहीं शिशू का पूर्ण विकास नहीं हो पाता। आधिकतर वह कुपोषित और दिव्यांग हो जाता है।

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!