एक कहानी ऐसी भी… जो समाज को नई दिशा देती है
आज के समय में जब समाज में स्वार्थ और दिखावे की प्रवृत्तियाँ बढ़ती जा रही हैं, वहीं जौनपुर जनपद के सुजानगंज क्षेत्र से एक ऐसी प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, जो मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
वर्ष 2023 में पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रमोद पाठक जी द्वारा 51 जरूरतमंद बहनों का सामूहिक विवाह अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।
विवाह से आगे भी निभाया भाई का दायित्व
विवाह के अवसर पर बहनों को स्वर्णाभूषण, गृहस्थी का संपूर्ण सामान, वस्त्र एवं सुख-सुविधा के सभी आवश्यक साधन प्रदान किए गए। इससे यह सिद्ध हुआ कि यह सेवा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक परिवारिक दायित्व की तरह निभाई गई।
भारतीय संस्कृति में भाई द्वारा विवाहित बहनों को खिचड़ी भेजने की परंपरा रही है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इसी क्रम में कल भी प्रमोद पाठक जी द्वारा खिचड़ी भेंट का आयोजन किया गया, जो समाज में सकारात्मक चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है।
इस आयोजन में बहनों के चेहरे पर झलकती प्रसन्नता इस सेवा कार्य की सार्थकता को स्वयं प्रमाणित करती है।
रक्षाबंधन से निरंतर जुड़ा भावनात्मक संबंध
प्रमोद पाठक जी प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार प्रदान करते हैं, उनका हाल-चाल लेते हैं और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं। यह संबंध समय के साथ और भी मजबूत होता जा रहा है।
निःस्वार्थ सेवा का जीवनपर्यंत संकल्प
सबसे उल्लेखनीय तथ्य यह है कि यह समस्त सेवा कार्य बिना किसी लालसा, प्रचार या स्वार्थ के किया जा रहा है। प्रमोद पाठक जी ने समाज के समक्ष यह संकल्प दोहराया है कि वे जीवनपर्यंत इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।
.jpeg)
