ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय।
जनपद गाजीपुर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के शेरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कटान-रोधी कार्यों को लेकर प्रशासन एवं सिंचाई विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता द्वारा शेरपुर क्षेत्र में चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ने नदी किनारे संभावित कटान प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन करते हुए कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कटान-रोधी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में क्षेत्र के ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी भी निरीक्षण स्थल पर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। कटान-रोधी कार्यों से न केवल किसानों की कृषि भूमि की सुरक्षा होगी, बल्कि ग्रामीण आबादी को भी संभावित नुकसान से बचाया जा सकेगा।


