BREAKING

आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

Jan Dhamaka Times


बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा, 21 से 29 अक्टूबर तक होगा नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

जौनपुर। जमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर एक बार फिर श्रीराम कथा की अमृतवाणी से गुंजायमान होने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक बीआरपी इंटर कॉलेज खेल मैदान, जौनपुर में भव्य नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व 20 अक्टूबर को भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।


इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह का वातावरण है। वर्ष 2023 में भी इसी मैदान पर सेवा भारती के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन कराया गया था, जिसमें अभूतपूर्व जनसमागम हुआ था। इसके बाद वर्ष 2024 में इसी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज की विशाल श्रीराम कथा आयोजित की गई थी।

अब एक बार फिर उसी मैदान में श्रीराम कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।


इसी क्रम में कैलाशपति, गोधना स्थित निज निवास पर पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के आगमन पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर पूज्य महाराज जी द्वारा आगामी कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा के सफल, मंगलमय तथा जनकल्याणकारी आयोजन के लिए संकल्प-पूजन कराया गया।

इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि संस्कार, मर्यादा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा तथा 21 से 29 अक्टूबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। आयोजन को ऐसा भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।


इस अवसर पर प्रान्त कार्यवाह, काशी प्रान्त मुरली पाल, विभाग अध्यक्ष सेवा भारती जौनपुर डॉ. तेज सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!