BREAKING

उमानाथ सिंह स्व-शासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "Yoga for Healthy Ageing" अर्थात "स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है। यह थीम जीवन के प्रत्येक चरण में योग के महत्व को रेखांकित करती है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा भावनात्मक रूप से सशक्त बनाए रखने में सहायक होता है। योग बढ़ती आयु के साथ होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने, शरीर की लचीलापन एवं ऊर्जा बनाए रखने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आर. बी. कमल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इसके उपरांत उन्होंने मुख्य योग प्रशिक्षक डा0 राज यादव (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, जौनपुर), विनीत योगी (पतंजलि परिवार) एवं साक्षी सिंह को योग प्रशिक्षण प्रारंभ करने हेतु आमंत्रित किया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित शिविर में उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षक डा0 राज यादव द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सूर्य नमस्कार, ग्रीवा चालन, कटि चालन, स्कंध चालन, त्रिकोणासन, वज्रासन, चक्रासन, भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा इनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वयं एवं समाज को स्वस्थ, स्वच्छ एवं खुशहाल बनाने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनुज सिंह एवं  डॉ मुदित चौहान, के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीन रिसर्च प्रो. रुचिरा सेठी, प्रो. भारती यादव, प्रो. साधना अजय, डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. जितेंद्र, डॉ. चंद्रभान, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. अनिल, डॉ. आशुतोष सिंह सहित कर्मचारी सुशील कुमार, चंद्रमणि चौहान, राजन प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, सुधीर यादव, जगरोशन चौहान, अरुण यादव, रवि यादव, संदीप यादव एवं अन्य कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय प्रशासन, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता से संपन्न हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!