BREAKING

जिलाधिकारी ने बसुही नदी पर स्थित निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण किया

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मड़ियाहूं अंतर्गत ग्राम पुरेलाल में बसुही नदी पर स्थित निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के पश्चात गोपालापुर मार्ग पर जाते समय यह प्रकरण संज्ञान में आया कि आंधी के कारण एक वृक्ष बीच मार्ग में गिर गया है, जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है तथा जाम की स्थिति बनी हुई है।

उक्त का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अपने साथ उपस्थित सुरक्षा कर्मियों, कार्मिकों सहित आम जनमानस के सहयोग से मार्ग पर गिरे हुए वृक्ष को हटवाया, जिससे मार्ग पुनः निर्बाधित किया गया तथा आवागमन सुगम हो सका। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने पर उन्होंने एक स्थानीय श्रमिक को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहित किया और कहा कि कोई भी कार्य चाहे कितना भी कठिन हो, जनसहभागिता और सामूहिक प्रयास से उसे सरलता पूर्वक पूर्ण किया जा सकता है।      

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!