जनपद जौनपुर | की तकनीकी कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक सुगमता को सुदृढ़ करने की दिशा में आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त वाराणसी श्री एस0 राजलिंगम जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से नवीन एनआईसी भवन का उद्घाटन किया गया तथा जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा फीता काटा गया तथा विधिवत पूजन अर्चन किया गया और पुजारी को अंगवस्त्रम प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में एनआईसी कार्यालय वर्षों पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जिसकी जर्जर स्थिति के कारण विशेषकर वर्षा ऋतु में छतों से पानी टपकने से तकनीकी उपकरणों, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) में बाधाएं उत्पन्न होती थीं। उक्त समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु ‘क्रिटिकल गैप्स फंड’ के अंतर्गत इस आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कराया गया है।
नवीन कार्यालय में अत्याधुनिक सर्वर, उच्च गति इंटरनेट सुविधा एवं उन्नत वीसी कक्ष की व्यवस्था की गई है, जिससे शासन एवं जनपद प्रशासन के मध्य निर्बाध संवाद सुनिश्चित होगा।
