BREAKING

ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की छात्रा हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

Jan Dhamaka Times



 हिमांगनी यादव पुत्री श्री सुरेश प्रसाद यादव ने जनपद में दूसरा और ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने कालेज के साथ-साथ अपने गाँव के नाम को रोशन किया है  हिमांगनी  ने बताया कि वो आगे चलकर  सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती है कॉलेज के प्रधानाचार्य  अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा पढ़ने में लगनशील एवं मेहनती और होनहार थी इसकी सफलता का श्रेय छात्रा के माता-पिता के साथ-साथ मैं सभी अध्यापक बंधुओं को देता हूँ जिनकी गाइडलाइंस में छात्रा ने अपने कॉलेज का नाम अपने साथ जनपद में रोशन किया मुझे बहुत ही खुशी हो रहीं की यदि  छात्रा के इस उपलब्धि को देखते हुए और सभी छात्र छात्राओं को सीख लेकर अभी से मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए अपने कॉलेज के नाम को राज्य स्तर पहुंचाये उन्होंने बताया की कालेज के प्रबंधक डॉक्टर रमेश चंद्र यादव ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल हुए  सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है और कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई करने का मूल मंत्र दिया है जिससे ग्राम विकास इंटर कॉलेज  खुटहन के छात्रों डंका प्रदेश व देश के कोने-कोने  में बजे और मौके पर उपस्थित अध्यापकगण सुनील कांत तिवारी, ईश्वर देव यादव, अमृत लाल यादव, राम सूरत मौर्य, अनुराग यादव, दिनेश गुप्ता ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मार्गदर्शन किया

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!