BREAKING

स्कूल में संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण

Jan Dhamaka Times

जनपद  जौनपुर। शहर के हुसैनाबाद स्थित वेद कॉन्वेंट स्कूल परिसर में  विद्यालय के संस्थापक एवं वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ‘बमबम’ की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिमा का अनावरण कर महान व्यक्तित्व को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. वेद प्रकाश श्रीवास्तव ‘बमबम’ ने शिक्षा और खेलकृदोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। एक ओर उन्होंने विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का दीप जलाया, वहीं दूसरी ओर वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में जनपद का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने   कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विरले होते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। उनकी जीवन यात्रा संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों से भरी रही, जिससे नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वेद प्रकाश ‘बमबम’ का जीवन युवाओं के लिए मार्गदर्शक है और उनकी स्मृति सदैव समाज को प्रेरित करती रहेगी।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक पवन प्रकाश श्रीवास्तव एवं रतन प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया।  अमित श्रीवास्तव, कमल जी मिश्रा, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!