BREAKING

विद्यालय वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Jan Dhamaka Times

जनपद जौनपुर | के सिरकोनी विकासखंड अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय सेहमलपुर में “शिक्षा चौपाल एवं विद्यालय वार्षिकोत्सव” का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना रहा।

 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया एवं विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल रहे। 

 मुख्य विकास अधिकारी ने नवीन नामांकित बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें कॉपी-पेंसिल वितरित कर प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम के दौरान 20 नए बच्चों का नामांकन भी कराया गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण आरूषि यादव एवं आयुषी यादव द्वारा बनाई गई कलाकृति रही, जिसे मुख्य विकास अधिकारी को भेंट किया गया। कलाकृति से प्रभावित होकर उन्होंने दोनों छात्राओं एवं उनकी माता को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


विद्यालय परिवार द्वारा आगंतुक अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

 कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।           


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!