फर्जी आधार कार्ड पर टिकट बनाने में दो गिरफ्तार
जनपद जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी आधार कार्ड के जरिये टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टैबलेट, मोबाईल फोन व फर्जी आधार कार्ड बरामद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बताया है कि थाना कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल तथा टेसला साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट बनाने वाले दो अभियुक्तों रोशन यादव पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम सुचीतपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर, मोहित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी गद्दीपुर थाना केराकत जौनपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से टैबलेट, मोबाईल फोन व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया, उनके के विरूद्ध धारा 318(2),336(2),338, 340(2) बीएनएस , 143 रेलवे अधि0 व 66सी/डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
Tags