BREAKING

जेल में पूर्व सांसदउमाकांत यादव का तबियत हुआ अचानक ख़राब बीएचयू में चल रहा इलाज

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । जेल में शुक्रवार सुबह उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है। डॉक्टरों के मुताबिक, पूर्व सांसद की शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाएं पहले से चल रही थीं, इसके बावजूद दोनों का लेवल बढ़ा हुआ मिला। ईसीजी कराने के बाद बीएचयू रेफर किया गया है। जीआरपी सिपाही की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। जांच में उनका शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ पाया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!