BREAKING

सर्राफा एसोसिएशन द्वारा होली मिलन व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Jan Dhamaka Times



जनपद जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन, जौनपुर का 29 वां होली मिलन व सम्मान समारोह नखास स्थित एक गार्डेन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सम्मानित सर्राफा व्यवसाई व गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं!

इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक नन्हे लाल वर्मा ने कहा होली समाज में समरसता को बढ़ावा और आपसी द्वेष मिटाता है! वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा होली प्रेम और सद्भावना का पर्व है! अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा मिलता है!नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा होली आपसी गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है!


 इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार सेठ व महामंत्री मधुसूदन बैंकर द्वारा संरक्षकगण नन्हे लाल वर्मा, दयाराम सेठ, प्रवीण सेठ, अरविंद कुमार बैंकर के अलावा एसोसिएशन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए गौतम सोनी, बंशीधर वर्मा, निरंजन वर्मा,नीरज साहू, संजय माहेश्वरी, शम्भूनाथ सोनी, रमेश सेठ,विनोद साहू, आशीष सोनी, मनीष सोनी को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम भेंट कर सबका सम्मान किया गया!

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मनोज सोनी कोमल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति रहीं गायक मनोज सोनी, पारूल नन्दा व अन्य कलाकारों ने फागुनी होली गीतों इत्यादि की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण में भांग घोलने का भरपूर प्रयास किया सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर व फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी!


एसोसिएशन के महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने सभी का स्वागत किया वहीं कार्यक्रम संयोजक सन्नी वर्मा,प्रियम वर्मा ने सभी कलाकारों का‌ विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया!

   कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष विनोद सेठ,मनोज वर्मा, राजीव सेठ राजू, सन्तोष सेठ,विनय बरौतिया,अजीत सोनी पत्रकार, राजकुमार सेठ कल्लू, विष्णु सेठ गुड्डू, संजय साहू एडवोकेट इत्यादि लगे रहे इस अवसर पर बम्हेश शुक्ला, कृष्ण कुमार जायसवाल मंत्री प्रतिनिधि श्रवण जायसवाल, विष्णु सेठ सभासद,शिवम् बरनवाल, संदीप प्रधान,मुन्ना लाल अग्रहरि, घनश्याम साहू,नीरज शाह,विवेकानंद मौर्य,हर्ष माहेश्वरी, महेंद्र देव विक्रम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे!

सभी के प्रति धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक सन्नी वर्मा ने व्यक्त किया अन्त में सुस्वादिष्ट स्वल्पाहार,ठंडई इत्यादि का सभी ने लुत्फ उठाया!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!