BREAKING

कचगांव मार्ग के सुधार के लिए 10.24 लाख की स्वीकृति

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर । लाइन बाजार कचगांव मार्ग के सुधार के लिए शासन ने 10.24 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से 30 हजार से अधिक लोगों का आवागमन सुगम होगा।यह मार्ग लाइन बाजार कचगांव से धनेजा होते हुए सीतम सराय तक फैला है। पिछले दो वर्षों से इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे थे, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में इन गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती थी।इन समस्याओं को देखते हुए, लोक निर्माण विभाग-2 ने सड़क की पहचान कर उसके सुधार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी मिल गई। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता राजेश राव ने बताया कि लाइन बाजार कचगांव से धनेजा होते हुए सीतमसराय तक के मार्ग को सामान्य मरम्मत के तहत सुधारा जाएगा। इस कार्य पर कुल 10 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।उन्होंने आगे बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!