BREAKING

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, घर से दबोचा रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई,

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर  रामपुर । जनपद जौनपुर के थाना रामपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना रामपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की तथा संबंधित माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 बाबूराम बिन्द एवं हे0का0 हरिगोविन्द दुबे शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!