BREAKING

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस किया गया आयोजन

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरता पूर्वक शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। 

 जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम नरहन निवासी संतश्री रामजनम नागर के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि रामजानकी मन्दिर एवं आश्रम निर्माण करने में कुछ लोगों के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार, सीओ चकबन्दी को जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

 ग्राम मुरलीपुर निवासी अश्वनी उपाध्याय के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि कुछ लोगों के द्वारा उनके जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जांच कर समस्या का निस्तारण कराये। 


              ग्राम टुसौरी निवासी जितेन्द्र सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि कुछ लोगो के द्वारा सरकारी  चकरोड व नवीन परती को जोत कर फसल बोकर अतिक्रमण कर रहे है, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व की टीम को पैमाइस कर आख्या देने के निर्देश दिये गये। 

         ग्राम सुरतपुर निवासी पूजा के द्वारा अवगत कराया गया कि शाही किले में आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह में विवाह हेतु उनका नाम भी सम्मिलित किया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि पात्रता की जांच करते हुए सुश्री पूजा का नाम सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत सम्मिलित करना सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर 179 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

           

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!