BREAKING

धर्मान्तरण पर पुलिस का छापा, 40 लोग हिरासत में

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर  केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में  मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पूछताछ के बाद महिलाओं व बच्चों को छोड दिया गया नरहन निवासी बाबा रामजनम नागर ने गांव में लंबे समय से मतांतरण गतिविधियां चलने की शिकायत पुलिस से की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने गांव की पुष्पा देवी के आवास पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि मौके से कुछ धार्मिक पुस्तकें और फोटो सामग्री बरामद हुई है। पुलिस सभी लोगों को दो पिकअप वाहनों से थाने लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की गयी। इस संबंध में बाबा रामजनम नागर ने चार लोगों के खिलाफ मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम पुलिस ने महिलाओं व बच्चों को छोड दिया है। जबकि सात पुरूष पुलिस अभी तक हिरासत में है। मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने तरियारी गांव में छापा मारा, जहां प्रार्थना सभा चल रही थी, से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। तहरीर पड़ी है, जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि मतांतरण की सूचना पर पुलिस तरीयारी गांव में छापा मारा। एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी,  कुछ लोगों का हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!