BREAKING

विद्यालयों में बांटी गई दवाईयां

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर सुइथाकला। मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शिक्षा क्षेत्र के तमाम स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों के बीच एल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी गई।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लोगों में जागरूकता लाई गई|

इसी कड़ी में शिक्षा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा अधीन संचालित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ा, कम्पोजिट विद्यालय भरारी, डीह असरफाबाद, एकडला, रामनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला व भगासा, प्राथमिक विद्यालय मयारी, अशोकपुर खुर्द, रूधौली, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर व शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी समेत अन्य विद्यालयों में बच्चों के बीच एल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी गई। वहीं सारी जहांगीर पट्टी विद्यालय में टीम प्रभारी डाक्टर रंजना द्वारा बच्चों को कीड़ों से छुटकारा पाने के तरीकों पर चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक करने का कार्य किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!