जिलाधिकारी के द्वारा जेल अस्पताल जाकर भर्ती बंदियो के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी और निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से इनके स्वास्थय की जांच की जाए। पाकशाला में जाकर बन्दियों के भोजन, नाश्ता के गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए गए कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी और जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

.jpeg)