BREAKING

18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके छात्र छात्राएं मतदाता सूची में पंजीकृत कराये नाम-कुलपति

Jan Dhamaka Times


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में कुलपति प्रो0 वंदना सिंह जी की अध्यक्षता में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) की समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

 जिसमें सभी राजकीय , अशासकीय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब को सक्रिय किए जाने और अर्ह छात्र छात्राओं को मतदाता बनने हेतु निर्देशित किया गया। 


इस अवसर पर कुलपति डॉ0 वंदना सिंह ने उपस्थित सभी प्राचार्यो को निर्देशित किया कि सभी महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब को गठित करते हुए इसे सक्रीय रखें। उन्होंने कहा कि मतदान और मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं और लोकतंत्र की जीवंतता का आधार हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता‌ सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है और आगामी चुनावों में शत् प्रतिशत मतदान करना उनकी जिम्मेदारी व कर्तव्य है। 

            

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!