रील, गेम और जातिवाद से गर्त मर जाता भारत का भविष्य: पंकज सीबी मिश्रा
प्रयागराज और जेएनयू में जातिवाद बढ़ाने के लिए अराजक तत्वों द्वारा यूजीसी बिल लागू किए जाने को लेकर जहाँ एक तरफ तोड़फोड़ और प्रोटेस्ट किया जा रहा वहीं नीरज पाण्डेय निर्देशित पंडत घुसपैठिया फ़िल्म नें ब्राह्मणो के शोषण पर चर्चा को हवा दे दी है। तमाम रील जो युवाओं को पढ़ने लिखने से दूर कर जो खतरनाक स्टंट से रहा बनाएं जा रहे उधर गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में सुसाइड कर लिया और मरने से पहले पिता के नाम लिखा सुसाइड नोट- 'पापा, आई एम सॉरी, हम गेम...में हार गए। उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली. घटना देर रात करीब 2 बजे की है. भारत सिटी के बी 1 टावर की नौवीं मंजिल से 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं। परिवार के मना करने पर तीनों ने यह घातक कदम उठाया. परिजनों का कहना है कि तीनों बहनें पिछले करीब दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं और ज्यादातर समय मोबाइल गेम खेलने में बिताती थीं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने कमरे को अंदर से बंद किया. इसके बाद स्टूल लगाया और बालकनी से नीचे कूद गईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल लोनी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को एक पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा हुआ है. सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने अपने गेम और अन्य मोबाइल गतिविधियों का जिक्र किया है. लिखा गया है कि उन्हें गेम से बहुत प्यार है और वे गेम नहीं छोड़ सकतीं. सुसाइड नोट के अंत में पापा आई एम सॉरी लिखा हुआ है। नाबालिगों के पिता ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा था, 'पापा, हम कोरियन नहीं छोड़ सकते. कोरियन हमारी ज़िंदगी है। कोरियन गेम हमारे लिए सब कुछ है। आप हमें इससे अलग नहीं कर सकते। हम अपनी जान दे देंगे.' मैंने अभी सुसाइड नोट देखा है। यह बहुत दुखद है. मैं सभी माता-पिता से अपील करता हूं कि वे सावधान रहें और यह पक्का करें कि बच्चे गेम्स से इतने गहरे से न जुड़ें।
Tags

