BREAKING

चोरों का आतंक, पुलिस खानापूर्ति तक सीमित

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर। सांसद रविकिशन के थानागद्दी स्थित पैतृक गांव बराई में चोर वारदात के बाद आराम से निकल लेते हैं। फिर कुछ दिन शान्त रहने के बाद दूसरी वारदात को अंजाम देते हैं। बताते है कि  गुरुवार की रात में आशीष सिंह के घर में घुसकर चोरों ने घर को खंगाला। पीड़ित के मुताबिक लगभग लाख रुपए के आभूषण व तीस हजार रुपए को समेटकर चलते बने। घटना की सूचना सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि सूचना के बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे,आगे पीछे घूम के जो कि लगभग कोरम पूरा करके चले गए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। परिवार का कहना है कि अब सुरक्षित तो नहीं महसूस रहे हैं। पुलिस के उदासीन रवैए के कारण ही चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। पुलिस के इस रवैए से मन व्यथित हैं।बीते साल चोरों के जयहिंद सिंह के घर में घुसकर कीमती जेवरात सहित लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घर पर बेटी की शादी के लिए  जेवरात,नगदी घर पर ही रखे थे। स्थानीय पुलिस के लापरवाह रवैए के क्षुब्द होकर महिलाओं ने थाने का घेराव भी किया था। परिवार के लोगों ने सांसद रविकिशन के यहां तक गुहार लगाई थी। लेकिन ढाक के तीन पात सांसद के यहां गुहार करने का कोई सार्थक परिणाम न मिला। स्थानीय पुलिस पीड़ित परिवार को टरकाती रही। जिससे पीड़ित परिवार का पुलिस पर से भरोसा उठ चुका हैं। जयहिंद का कहना है कि सांसद का पैतृक गांव का सदस्य होने के नाते गर्व महसूस होता था। लेकिन जिस तरह से पुलिस गांव वालों के साथ सलूक करती हैं। उससे कभी कभी डर लगता हैं। मेरा मामला तो दब गया। लेकिन चोर हमेशा किसी न किसी को घर को निशाना बनाके गांव में खौफ पैदा कर रहे है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!