जनपद जौनपुर।रामपुर विकास खंड क्षेत्र के सिधवन स्थित धान क्रय केंद्र पर तैनात एमआई खुशबू सिंह के पति पर किसानों से प्रति किलो एक रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। किसानों का कहना है कि वह स्वयं को एमआई बताकर केंद्र पर आने वाले किसानों से कमीशन की मांग करते हैं।
किसानों के अनुसार, यदि प्रति किलो एक रुपये का कथित “कमीशन” नहीं दिया जाता, तो धान का बोरा नहीं लिया जाता और तौल प्रक्रिया में भी बाधा डाली जाती है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान और आक्रोशित हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों की इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।


