जनपद जौनपुर बदलापुर कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी परमहंस मोड बलुआ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई।पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना बदलापुर पुलिस टीम परमहंस मोड बलुआ गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके से पकडा।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक .315 बोर का जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हार्दिक यादव उर्फ हैप्पी पुत्र संजय यादव, निवासी खमपुर वीरभानपुर चवेर, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बदलापुर में धारा 9ध्25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मुन्ना राम और हेड कांस्टेबल दीपक सिंह की भूमिका रही।
.jpg)
