BREAKING

जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों को लंबित कार्य शीघ्र पूरा करे : डी.एम.

Jan Dhamaka Times


चारधाम यात्रा के दौरान जलापूर्ति पूर्ण रूप से रहे सुचारू: डीएम

 उतरकाशी-जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में  जल संस्थान और जल निगम के अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए लंबित कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। 



बैठक में जल संस्थान और निगम के अभियंताओं ने बताया जिले में संचालित कुल 1293 पेयजल योजनाओं में से 82 योजनाएं वर्तमान में लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इनके संदर्भ में स्पष्ट किया कि लंबित समस्याओं का निराकरण करते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए और जनहित के इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एकल और मल्टीपल ग्राम पंपिंग योजनाओं की वर्तमान प्रगति को भी परखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एकल ग्राम पंपिंग योजनाओं के विलयीकरण के संबंध में ग्राम सभाओं की ओर से प्राप्त होने वाले सुझावों और प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं को व्यावहारिक बनाने के लिए स्थानीय निकाय और ग्राम सभाओं के फीडबैक को प्राथमिकता दी जाए।


जिलाधिकारी ने जेजेएम के तहत निर्मित कोटियाल गांव पंपिंग योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।अधिशासी अभियंता एल.सी. रमोला ने कोटियाल गांव योजना का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी और वर्तमान में इस गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है, जिलाधिकारी ने अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो सके।

जन धमाका टाइम्स/जसपाल सिंह

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!