BREAKING

निर्माणाधीन पार्क का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा अटल औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीडा सतहरियां में निर्माणाधीन पार्क और नाली निमार्ण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा स्थल पर अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर है।



निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क के पाथ-वे के किनारे-किनारे शोभाकार पौधे लगाए जाएं, जिससे पार्क का सौंदर्य बढ़े तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए तथा पौधों की नियमित सिंचाई एवं संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्क में स्वच्छता, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन को भविष्य में एक सुव्यवस्थित पार्क की सुविधा उपलब्ध हो सके। नाली के अवशेष कार्य को भी ससमय पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!