जनपद आजमगढ़। जाफरपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव (Annual Function) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र श्री सहजानंद राय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद आजमगढ़ डॉ. संतोष सिंह रहे।
इस अवसर पर एसडीएम सगड़ी श्री संत रंजन श्रीवास्तव (पीसीएस), सीओ सिटी श्री शुभम तोडी (डीएसपी) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दुआ के साथ की गई। अतिथियों के स्वागत में हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू—तीनों भाषाओं में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
छात्र-छात्राओं ने कश्मीरी लोकनृत्य, पंजाबी व राजस्थानी नृत्य, बंगाली डांस, गुजराती नृत्य, इंग्लिश हिप-हॉप, फैशन शो, कव्वाली, भजन, ग़ज़ल, शिव तांडव, साइबर सुरक्षा पर नाटक सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मोबाइल थीम पर नृत्य और भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि श्री संत रंजन श्रीवास्तव ने विद्यालय की अनुशासित व्यवस्था, विद्यार्थियों की प्रतिभा और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य प्रशंसनीय है।
विद्यालय के संस्थापक श्री अयाज अहमद खान ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य उचित शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

