जनपद जौनपुर स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन डायट जौनपुर के प्रांगण़ मे किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात सभी रसोइयों को विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सामग्री से एम0डी0एम0 बनाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी रसोइयों ने निर्धारित मेन्यू रोटी एवं सब्जी को अपने-अपने ढंग से स्वादिष्ट बनाने का प्रयास किया।
निर्णायक मण्डल द्वारा इनके भोजन की जॉच की गयी एवं अंक प्रदान किये गये, जिसके फलस्वरूप विजेता के रूप में प्रथम पुरस्कार संतरा देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी विकासखण्ड शाहगंज, द्वितीय पुरस्कार मीना गौड़ इंगलिश मीडियम प्रा0वि0 चकताली विकासखण्ड सिरकोनी तथा तृतीय पुरस्कार निशा देवी कम्पोजिट विद्यालय आदर्श केराकत, जौनपुर को दिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमशः रू0-3500, रू0-2500 एवं रू0-1500 तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। अन्य 27 रसोइयों को रू0-300 का सान्त्वना पुरस्कार तथा सभी रसोइयों को रू0-300 मार्ग व्यय दिया गया। इस अवसर पर श्री विनीत सेठ जी फर्म गहना कोठी प्रतिष्ठान द्वारा समस्त 30 रसोइयों को एक-एक साड़ी पुरस्कार के रूप में दी गयी।
जिलाधिकारी ने उद्बोधन में संस्कार एवं पोषण से सम्बन्धित बातो पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हम सभी स्वस्थ भोजन के द्वारा अपने शरीर को स्वच्छ रख सकते है, ऐसी स्थिति में विद्यालय स्तर पर समस्त रसोईयों का उत्तरदायित्व एवं महत्व भी बढ़ जाता है। इस आयोजन पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रसोइयों द्वारा भोजन सामग्री के चयन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाय कि पोषण के सम्बन्ध में हरी साग-सब्जियों के अलावा सहजन, नीबू, करौंदा, आंवला जैसे आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अन्य सामग्री का भी प्रयोग हो। रसोइयों द्वारा बनाये गये रोटी-सब्जी की सराहना की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रसोइयों को बेसिक शिक्षा विभाग के पोषण की जननी बताया गया, तथा इनके द्वारा किये गये परिश्रम की सराहना की गयी।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विस्तार से मध्यान्ह भोजन योजना एवं रसोइयों का कार्य तथा दायित्व पर प्रकाश डाला तथा समन्वयक एम0डी0एम0 अरूण कुमार मौर्य द्वारा एम0डी0एम0 की चर्चा करते हुए सभी को स्वच्छ तरीके से विद्यालयों में भोजन पकाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में जनपद के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायक मण्डल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य जी0जी0आई0सी0 मंजूलता कुमारी वर्मा जौनपुर, प्रवक्ता, टी0डी0 कालेज गृह विज्ञान डॉ श्वेता सिंह, सी0एच0सी0 शाहगंज से डॉ0 नीतू शुक्ला, होटल रघुवंशी जौनपुर के चीफ सेफ विजय उपाध्याय तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के पॉच छात्र एवं पॉच छात्राए शामिल रहें।
उक्त प्रतियोगिता में इस अवसर पर जनपद के समस्त जिला समन्वयक, एस0आर0जी0 एवं कार्यालय के समस्त सहायक उपस्थित रहे |


.jpeg)