BREAKING

पवित्र माह रमजान एवं होली के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

Jan Dhamaka Times
जनपद जौनपुर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्वों के दौरान जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शहर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अधिकारी (ईओ) को तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। त्योहारो के दौरान खाद्य पदार्थों पर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए।



जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी तथा सभी पर्व पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही मनाए जाएंगे। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर/माइक की आवाज परिसर तक ही सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!