BREAKING

मतदाता सूची मतदान स्थल पर पढ़ा जाय : जिलाधिकारी

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर के  जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी  के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में अवस्थित 09 विधानसभा क्षेत्रों (364-बदलापुर, 365 शाहगंज, 366-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगराबादशाहपुर, 369-मछलीशहर, 370-मड़ियाहूं, 371-जफराबाद एवं 372 केराकत) के समस्त मतदेय स्थलों पर ग्रामसभाध्शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र के पार्षद  ग्राम प्रधान / वार्ड सदस्य ध् बूथ लेविल एजेण्ट ध् स्थानीय प्रतिनिधियों / नागरिकों की उपस्थिति में बी०एल०ओ० द्वारा 18 जनवरी  को पूर्वान्ह 10.45 बजे से सायं 4.15 बजे तक मृतक, शिफड, डुप्लीकेट एवं आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जायेगा। यदि किन्हीं कारणों से मृतक, शिफड, डुप्लीकेट में चिन्हित मतदाताओं में से यदि कोई मतदाता उपस्थित पाया जाता है एवं जिन मतदाताओं का नाम आलेख्य नामावली में सम्मिलित नहीं है, तो ऐसे मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म 6 घोषणा पत्र के साथ प्राप्त करेंगें। बी०एल०ओ० के पास पर्याप्त संख्या में फार्ग-6,7 व 8 एवं घोषणा-पत्र उपलब्ध रहेगा।शनिवार को जनपद की सभी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं उ०प्र० लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक  प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा संचालित हो रही है।   आज की तिथि हेतु मतदाता पुनरीक्षण की विशेष अभियान स्थगित रहेगा। दिनांक 18 जनवरी   को पूर्ववत समस्त मतदेय स्थलों पर यह अभियान जारी रहेगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!