BREAKING

उ०प्र० दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र को मुख्तयमंत्री करेंगे सम्मानित

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर, को  संयुक्त आयुक्त उद्योग/राज्य नोडल अधिकारी, सीएम युवा मिशन कार्यालय श्री सर्वेश्वर शुक्ला  ने अवगत कराया है कि 24 जनवरी को उ0प्र0 दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 25-26 में प्रदेश के शीर्ष 05 जनपदों के जिलाधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जाना प्रस्तावित है। जौनपुर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त है, जिसके क्रम में 24 जनवरी को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल लखनऊ में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र को सम्मानित किया जायेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्मान के लिए चयन किया जाना जिलाधिकारी का नही अपितु युवाओं के उम्मीदो का चयन है जिसके आधार पर मा0 मुख्यंमत्री जी की प्रेरणा से नये उद्यम लगाकर जनपद का नाम रोशन कर रहे है।  

जनपद में इस वित्तीय वर्ष कुल लक्ष्य 2500 आवंटित किया गया था जिसके क्रम में अब तक 3315 युवाओं को ऋण वितरित किय गये है।  


इस योजना में प्रगति के लिए जिलाधिकारी के द्वारा लगातार बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक और समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोन वितरित कराये गये। जिन बैंको के स्तर पर लोन देने पर शिथिलता बरती जा रही थी उन बैंको का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बिना किसी समस्या के लोन देने हेतु निर्देशित किया गया। 

इस उपलब्धि में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य सभी बैंकों के अधिकारियों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई है। सभी बैंकों ने समन्वय के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!