BREAKING

मौत की डोर से बचने के लिये सतर्कता बहुत जरुरी घर पे सब कर रहे है आपका इन्तेजार

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में आये दिन चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं से सभी लोग सहमें हुए हैं कि वे शाम को घर वापस सुरक्षित पहुंच सकेंगे कि नहीं। बुधवार को ही   शहर में एक डॉक्टर की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से दर्दनाक मौत ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है।यह जनपद की इकलौती घटना नहीं है।इतने पढ़ें लिखे और संवेदनशील नागरिकों वाले इस जनपद में यह केवल पुलिसिया समस्या नहीं है बल्कि चाइनीज मांझे से धड़ को सर से अलग देखकर भी अगर हमारी अंतरात्मा हमें नहीं धिक्कार रही है और कुछ लोग अपनी मस्ती के लिए चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं और आये दिन निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं। मौत के मांझे से स्वयं को बचाने के लिए   दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, अच्छा हो कि वह फुल हेलमेट हो, स्वयं पहनने के साथ लीक से हटकर अपने बच्चों को भी छोटे साइज का पहनायें, गर्दन तक मफलर लपेटे अच्छा हो नेक पैड खरीद लें। हाथों में ग्लब्ज पहने और बच्चों को भी पहनायें।कोई चाइनीज मांझा का प्रयोग करें या बेच रहा हो तो पुलिस को सूचित करें,छत, पेड़,तार कही भी चाईनीज मांझा लटका दिखाई दे तो उसे हटा दें। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति है ऐसे में पतंगबाजी  चरम पर रहेगी। आसमान में कल पतंगें तो दिखे लेकिन जमीन लहूलुहान न हों इसके लिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। परवाह करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!