BREAKING

हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर आम आदमी पार्टी द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा, हत्याओं और आगजनी के विरोध में रविवार को कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा   इस दौरान शहर के अम्बेडकर तिराहे पर बांग्लादेश सरकार का के खिलाफ नारेबाजी किया गया प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार, आतंकवाद और जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदू समाज के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, हिंदुएं की हत्याएं की जा रही हैं और हिंदुओं की संपत्तियों को आग लगाई जा रही है, वह बहुत निंदनीय है इस पर भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ जल्द कठोर फैसला लेना चाहिए। डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा कैसे की जाए, वहां बड़ी संख्या में हिंदू होने के बाद भी वहां के बहुसंख्यक समाज के लोगों ने 25 साल के एक हिंदू युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी.उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रतिष्ठानों को जलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह घृणित कार्य है.उन्होंने कहा,श्श्हम केंद्र सरकार को चेताना चाहते हैं. अगर बांग्लादेश की स्थिति नहीं संभली तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे और सरकार को जगाने का काम करेंगे। रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है इस पर भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यह मांग किए की अदानी द्वारा बांग्लादेश को बिजली सप्लाई बंद की जाए  जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला महासचिव वंदना मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिंच नारायण तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश अस्थाना, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!