BREAKING

प्रतापगढ़ में होने जा रहा है शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Jan Dhamaka Times


प्रतापगढ़ क्षेत्र के भीट सुवंसा, मे श्री रामलला सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्री हनुमान जी के पावन सानिध्य में अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा रामलीला मैदान राम मंदिर भीट सुवंसा में होने जा रही है जिसकी जानकारी अंकित पाण्डेय बजरंग दल जिला मिलन प्रमुख प्रतापगढ़ काशी प्रांत ने दी जिन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार

कब होगी कलश यात्रा 

सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा एवं श्री शिव महापुराण कथा 15 जनवरी 2026 गुरुवार से 21 जनवरी 2026 बुधवार तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी वहीं यज्ञ एवं प्रसाद 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को होगा तथा यह भी बताया कि श्री धाम वृंदावन से कथावाचक आचार्य शीतला प्रसाद द्वारा भक्तों को शिव महापुराण कथा सुनाई जाएगी वही यज्ञ की देख-रेख आचार्य जगदीश शास्त्री द्वारा की जाएगी जहां क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए पांडेय जी ने भारी से भारी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की गुहार लगाई।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!