BREAKING

मूर्ति खंडित करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

Jan Dhamaka Times

जनपद जौनपुर थाना शाहगंज में पुलिस द्वारा धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने की घटना में  मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ एवं राधा-कृष्ण की मूर्तियाँ खंडित करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर अपर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई। रविवार  को थाना क्षेत्र शाहगंज के गोडिला स्थित फाटक के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ एवं भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना कारित की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चिन्हित कर मौके से गिरफ्तार किया गया।   गिरफ्तार अभियुक्त भगेलू चौहान पुत्र बुद्धू चौहान ताखा पश्चिम ( शिवपुर ) थाना शाहगंज सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी इस प्रकार से लोगो के आस्था को प्रभावित करने का प्रयास लगातार अराजक तत्वों द्वारा किया जा रहा है |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!